क्षेत्रवाद में भाजपा को यकीन नहीं

By: Apr 28th, 2019 12:06 am

 जयराम बोले, प्राथमिकता के आधार पर  एक समान करवाया जा रहा विकास

ननखड़ी —मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि भाजपा सरकार घोषणाओं में नहीं बल्कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने में विश्वास रखती है। उनकी सरकार क्षेत्रवाद व बदले की भावना से कार्य नहीं करती है तभी पूरे प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित किया जा सका है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ननखड़ी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि  राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए करोड़ों रुपए की सौगातें दी, बावजूद इसके प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेताओं को विकास दिखाई नहीं दे रहा है और वे अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूती मिली है।   उन्हांने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने बतौर सांसद क्षेत्र के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। र इस बार रामपुर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को ऐतिहासिक बढ़त दिलाएं।  इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष ननखड़ी सुरजीत ठाकुर, जिला परिषद सदस्य लायक राम खूंड, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण, मंडल महामंत्री शेर सिंह, खेलकूद जिला महासू प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पिंकू खूंड, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय श्याम, भाजपा नेता प्रेम सिंह द्रैक, बृज लाल, प्रेम वर्मा, शिव शर्मा, संतोष मेहता समेत कई नेता मौजूद रहे।

सिंघी राम भाजपा में शामिल

पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा छह बार रामपुर  से कांग्रेस के विधायक रहे सिंघी राम  समर्थकों के साथ  भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि सिंघी राम रामपुर क्षेत्र के एक लोकप्रिय नेता हैं और उनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को  बड़ा झटका लगा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App