गिल-लिन और रसेल ने धुने मुंबइया गेंदबाज

By: Apr 29th, 2019 12:05 am

कोलकाता –आईपीएल-2019 में रविवार को शुभमन गिल, क्रिस लिन और आंद्रे रसेल की धमाकेदार पारियों से कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 233 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसके बाद ओपनर क्रिस लिन और शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर मुंबई के गेंदबाजों को डरा दिया। उन्होंने 9.3 ओवर में 96 रन की साझेदारी की। लिन 29 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। इसके बाद गिल ने रसेल के साथ मुंबई पर धावा बोला। गिल ने 45 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। आखिरी ओवरों में रसेल ने मोर्चा संभाला और टीम को 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 232 रन तक पहुंचाया। रसेल ने 40 गेंदों में आठ छक्कों और छह चौकों की मदद से नाबाद 80 रन की पारी खेली, वहीं कार्तिक ने नाबाद 15 रन बनाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App