घरेड़ की दो छात्राएं सीखा रही कुश्ती के गुर

By: Apr 29th, 2019 12:05 am

सोलन—‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप के दंगल इवेंट से निकले हीरे अब जोहरी बन अन्य प्रतिभाओं को तराशेगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड़ की दो छात्राएं इन दिनों कुश्ती दंगल के गुर सीखा रही है। इन छात्राओं का उद्देश्य इस बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंच अपने हुनर का प्रदर्शन करना है। इसके लिए रोजाना स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ सुबह व शाम को कुश्ती दंगल की कक्षा लगाई जा रही है और स्कूल की दो छात्राएं अन्य लड़कियों को इस योग्य बना रही है कि इस क्षेत्र में अपना नाम कमा सके। जानकारी के अनुसार प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र दिव्य हिमाचल द्वारा परवाणू में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में घरेड स्कूल की दो छात्राएं प्रेरणा मेहता व खुशी ठाकुर ने भाग लिया था और दोनों ही छात्राओं ने बहतरीन प्रदर्शन कर मेडल हासिल किए थे। अब यही दोनों छात्राएं आगामी दिनों में होने वाली खेलों के लिए तैयारी कर रही और अन्य छात्राओं को भी तैयार कर रही है। बता दंे कि दोनों छात्राएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड़ में सातवीं कक्षा व  आठवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रही हंै। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल किशोर ने बताया कि यह छात्राएं अपनी पढ़ाई में तो अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं इसके साथ-साथ कुश्ती दंगल में भी स्कूल का नाम रोशन कर चुकी हैं। यही नहीं यह दोनों छात्राएं स्कूल की अन्य छात्राओं को भी कुश्ती दंगल व आत्मरक्षा के गुर सीखा रही हैं। उन्होंने बताया कि यदि बच्चे अपना लक्ष्य लेकर कोई भी कार्य करें तो सफलता अवश्य मिलती है। इन छात्राओं का लक्ष्य इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों में पदक लाने का है, जिसके लिए यह छात्राएं अन्य को भी तैयार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले प्रेरणा कुश्ती में  50 किलोग्राम भार में व खुशी ठाकुर ने 55 किलोग्राम भार में जिला स्तरीय धर्मपुर अंडर 19 खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी के साथ दोनों छात्राओं ने देवभूमि के अग्रणी समाचार पत्र ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा आयोजित दंगल प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने विभिन्न वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्यस्तरीय रेडक्रास मेले में भी प्रथम स्थान व राज्य स्तरीय कुनिहार में अंडर-19 खेलों में भी प्रथम स्थान व जिला सोलन को राज्य स्तरीय कुश्ती में प्रथम स्थान पर रही है।  इनके कोच मोहिंद्र सिंह का कहना है कि राष्ट्रीय खेल सोनीपत में भी इन्होंने भाग लिया। इस वर्ष अवश्य यह होनहार छात्राएं रास्ट्रीय पदक लाकर हिमाचल व घरेड़ का नाम रोशन करेगी।

इन्हें कर रही हैं तैयार

केचुल की दोनों छात्राएं स्कूल के डीपीई मोहिंद्र सिंह की अध्यक्षता में अन्य गुर सिखा रही हैं। इनकी प्रेरणा से स्कूल में सुमन देवी, हिमांशु देवी, पूजा देवी, नेहा, यमुना, रुकमणि व अन्य दस छात्राएं कुश्ती दंगल में पारंगत हो रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App