चुनाव प्रचार में भाजपा से पिछड़ी कांग्रेस

By: Apr 24th, 2019 12:01 am

नूरपुर -मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नूरपुर  में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भाजपा चुनाव प्रचार में बहुत आगे है जबकि कांग्रेस इसमें पिछड़ चुकी है। भाजपा ने लोकसभा की चारों सीटों के लिए अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था जबकि कांग्रेस इसमें पिछड़ गई थी। सीएम ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। पिछली बार भाजपा ने प्रदेश में बिना सरकार के होते हुए भी चारों लोकसभा सीटें जीती थीं और इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार है और इस बार भी चारों लोकसभा सीटे जीतेंगे ।  चुनाव के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल पर उन्होंने कहा कि केंद्र के चुनावों बाद मंत्रियों और विधायकों की कार्यप्रणाली को देखा जाएगा और इसके आधार पर मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस के एक नेता द्वारा उनके तजुर्बे पर उठाए सवाल पर कहा कि वह पांच बार विधायक बने हैं और मंत्री रहे हैं, पार्टी अध्यक्ष रहे हंै और अब मुख्यमंत्री हंै । लोकसभा के चुनावों के परिणाम आने के बाद पता चलेगा कि किसे कितना तुजर्बा है। सुखराम के कांग्रेस में जाने पर कहा कि वह पार्टी में आए ही नहीं थे, तो जाने का सवाल नहीं। यहां तक सुरेश चंदेल का कांग्रेस में जाने की बात है, उसका उन्हें दुख है ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App