चौथे चरण की वोटिंग आज

By: Apr 29th, 2019 12:03 am

नौ राज्यों की 71 सीटों पर डाले जाएंगे वोट, 961 प्रत्याशी मैदान में

नई दिल्ली –लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को नौ राज्यों की 72 सीटों पर मतदान होगा। इस दौरान 961 प्रत्याशी मैदान में हैं। साथ ही ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों पर भी चुनाव होगा।  इस चरण में बीजेपी और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दलों के साथ-साथ यूपी में सपा-बसपा के महागठबंधन, बिहार में राजद, जेडीयू, लोजपा, रालोसपा बंगाल में वाम दल आर तृणमूल कांग्रेस की भी साख दांव पर लगी है। चौथे चरण में बिहार की पांच, जम्मू-कश्मीर की एक, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की छह, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की छह, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर चुनाव होंगे। चौथे चरण में कई सियासी दिग्गजों के परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर है।

12.79 वोटरों के लिए 1.40 पोलिंग बूथ

इस चरण में 12,79,58,477 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 6,73,22,777 पुरुषा वोटर हैं, जबिक 6,06,31,574 महिला मतदाता हैं। वहीं 4,126 थर्ड जेंडर भी वोट करेंगे। इस चरण में वोटिंग के लिए 1,40,849 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

भाजपा के सामने 45 सीटों को बचाने की चुनौती

चौथे चरण में भाजपा के समक्ष 45 सीटों को अपने खाते में बचाए रखने की चुनौती है। इनमें से अधिकतर सीट हिंदी पट्टी क्षेत्रों में हैं।

बढ़ रहीं महिला प्रत्याशी

हर चरण में एक फीसदी महिला प्रत्याशी बढ़ रहीं हैं। पहले चरण में जहां सात फीसदी महिला थी, तो दूसरे चरण में आठ फीसदी, तीसरे चरण में नौ फीसदी और चौथे में दस फीसदी महिलाएं हैं।

ये दिग्गज चुनावी रण में

 उत्तर प्रदेशः डिंपल यादव, सलमान खुर्शीद, साक्षी महाराज

 बिहारः जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय

 राजस्थानः मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह

 महाराष्ट्रः पूनम महाजन, प्रिया दत्त, अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर

 मध्य प्रदेशः मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ

 पश्चिम बंगालः मुनमुन सेन

बाबुल सुप्रियो


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App