जयराम का हमला, कांग्रेस की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति आतंकवादियों के पक्ष में

By: Apr 24th, 2019 12:01 am

शिमला – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की राष्ष्ट्रीय सुरक्षा नीति कश्मीर के जिहादी आतंवादियों के पक्ष में खड़ी दिखती है। संसद पर हमले के मुजरिम अफजल गुरू, सेना को पत्थर मारने वालों और बुरहान वानी जैसे खतरनाक आतंकवादियों से निपटने के तरीकों के बारे में यह दस्तावेज़ खामोश है। कश्मीर के हालात और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर यह दस्तावेज कांग्रेस के बौद्धिक दीवालिएपन को उजागर करता है। शिमला से जारी एक प्रेस बयान में मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि कांग्रेस ने पाकिस्तानी कब्जे़ वाले कश्मीर में सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने को झूठ बताया था, जबकि पूरी दुनिया ने माना था कि सेना ने वहां घुस कर आंतकवादियों के अड्डे तबाह किए थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज भी मोदी सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी में पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने जब पाकिस्तान के बालाकोट कस्बे में जिहादी आंतकवादियों के अड्डे नष्ट किए तब भी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी भारतीय सेना की बजाय पाकिस्तान के समर्थन में दिखाई दी।  भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि   केंद्रीय सरकार ने आतंकवादी हमलों का जवाब देने के लिए पूर्व कांग्रेस नीत सरकारों की कथित डरपोक नीति के विपरीत साहसिक कदम उठाएं


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App