जवानों पर राजनीति कर रही भाजपा

By: Apr 30th, 2019 12:05 am

आनी—मंडी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने सोमवार को आनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने चौहणी, शवाड, चवाई, दलाश, कुठेड़, नित्थर व सराहर में जनसभाओं को भी संबोधित किया। इस मौके पर आश्रय शर्मा के साथ शिमला ग्रामीण विधानसभा के विधायक विक्रमादित्य सिंह भी विशेष रुप से मौजूद रहें। प्रचार अभियान के दौरान हर जगह पर भारी संख्या में लोग जुटे और उन्होंने आश्रय शर्मा व विक्रमादित्य सिंह का भव्य स्वागत किया। प्रचार के दौरान अपने संबोधन में विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो भी आज तक घोषणा की है उनमें से एक भी वह पूरा नहीं कर पाए है। देश में भाजपा की हालत बेहद खराब है और उसकी केंद्र से विदाई तय है। अपनी हार को देख कर भाजपा नेता आज देश के जवानों के नाम पर वोट मांग रहें। ऐसा आजादी के बाद कभी नहीं हुआ, लेकिन भाजपा अपने स्वार्थ के लिए देश के वीर जवानों के नाम का नाम इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा की हिमाचल में मंडी से जो भी सांसद रहा है उसने अपने काम से अपनी पहचान बनाई है। लेकिन वर्तमान सांसद से नालायक सांसद न कभी पहले मंडी में हुआ है और न आगे कभी इतिहास में होगाए ऐसा उनका मानना है। अपने पांच साल के शासनकाल में सांसद संसद में पांच सवाल भी नहीं पुछ सके और न कोई योजना स्वीकार करवा पाए। आज वह किस मुंह से दोबारा अपने लिए मत मांग रहें है। वहीं इस अवसर कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद आज पीएम व सीएम के नाम पर वोट मांग रहे है। लेकिन उनकी खुदकी कोई उपलब्धि नही है। जो सांसद चार साल से अपनी इंकम टैक्स रिटर्न नहीं भर सके, उससे एक जिम्मेबार सांसद होने की उम्मीद करना ही गलत है। इस मौके पर कुल्लू जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्वि सिंह भी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App