जालंधर में 40 किलो आम फेंके

By: Apr 24th, 2019 12:01 am

जालंधर – पंजाब में जालंधर जिला प्रशासन के गठित एक विशेष दस्ते ने स्थानीय फल और सब्जी मंडी में एक विशेष जांच अभियान दौरान कृत्रिम तरीके से पकाए गए 70 किलोग्राम टमाटर और 40 किलोग्राम आम को नष्ट कर दिया। जिला उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी आम के मौसम को ध्यान में रखते हुए, यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी किसान कृत्रिम रूप से पकाए गए आम को बाजार में नहीं बेचेगा। उन्होंने बताया कि जिला मंडी अधिकारी वरिंदर खेरा और अन्य के नेतृत्व में अधिकारियों के एक दल ने सुबह फल और सब्जी बाजार का निरीक्षण किया। टीम ने फलों की गुणवत्ता, विशेष रूप से अन्य राज्यों से आने वाले आमों का निरीक्षण किया। टीम ने 70 किलोग्राम टमाटर नष्ट किए और 40 किलो आम खाने योग्य नहीं बताकर नष्ट किया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम रूप से पकाया गया आम मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हो सकता है। टीम ने फल विक्रेताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया, जिसके दौरान उन्होंने उन्हें केवल प्राकृतिक रूप से पकने वाले फलों को बेचने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि वे स्वस्थ और मानव स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं। टीम ने कहा कि कैल्शियम कार्बाइड जैसे रसायनों का उपयोग करके फलों को कृत्रिम रूप से पकाने की प्रक्रिया मानव के हित में बहुत हानिकारक है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App