डंसा-झाकड़ी में चला प्लास्टिक हटाओ अभियान

By: Apr 19th, 2019 10:56 pm

रामपुर बुशहर—रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों को रैलियों के माध्यम से स्वचछता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसी कड़ी मे उपमंडल रामपुर की डंसा और झाकड़ी पंचायत में प्लास्टिक हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने जागरूकता  रैली निकाल स्वचछता का अलख जगाया और लोगों को विशेषकर प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आवह्न किया। साथ ही बच्चों ने वहां फैले प्लास्टिक को एकत्र कर ठिकाने भी लगाया। इस अभियान की अध्यक्षता डंसा में पंचायत प्रधान पदमा कुमारी और झाकड़ी में पंचायत के उप प्रधान बीरबल कश्यप द्वारा की गई। छात्रों को भी दोनों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे जागरूक किया और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग करने से हमारे पर्यावरण को बहुत अधिक नुकसान पहुंचता है, क्योंकि प्राकृतिक तरीके से नष्ट नहीं किया जा सकता। यदि इसे जलाते हैं तो वायु प्रदुषित होती है, जिसका सीधा असर में हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। प्लास्टिक एक ऐसी वस्तु है जो कभी गलती भी नहीं है। जिससे हमारी भूमि को भी नुकसान होता होता है। शहरों में बढ़ रही गंदगी का सबसे मुख्य कारण भी प्लास्टिक ही है। जिस कारण नालियांे का बंद होना भी आम बात है। उन्होंने कहा कि हमें प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस अभियान में महिला मंडल और युवक मंडलों ने भी भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App