डीएवी अंबोटा में नए सत्र का आगाज

By: Apr 17th, 2019 12:10 am

गगरेट —उपमंडल अंब के अग्रणी शिक्षण संस्थान डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल अंबोटा के नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ स्कूल परिसर में विधिवत वैदिक हवन यज्ञ के साथ किया गया। हवन यज्ञ में प्रिंसीपल नमित शर्मा, स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों ने आहुतियां डालकर विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि की मंगल कामना की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा स्कूल गुंजायीमान हो उठा और विद्यार्थियों ने अपने भीतर नई उर्जा व उत्साह के संचार को महसूस किया। प्रधानाचार्य नमित शर्मा ने विद्यार्थियों को वैदिक संस्कृति के महत्त्व के बारे में बताते हुए स्वामी दयानंद को युग प्रवर्तक बताया। उन्होंने कहा कि विश्व के तमाम महान पुरुषों में से स्वामी दयानंद का नाम अग्रणी है। उनके आदर्शों के कारण ही आज डीएवी संस्था की अलग पहचान है। उन्होंने हवन-यज्ञ के महत्त्ेव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण पवित्र होता है। उन्होंने विद्यार्थियों व शिक्षकों का आह्वान किया कि विद्यार्थी डीएवी स्कूल से ज्ञान के प्रकाश के साथ-साथ संस्कार भी हासिल करें। बड़ों का आदर करना, क्रोध पर नियंत्रण करना, क्षमा, दया व उदारता के गुणों को अपनाना भी विद्यार्थी यहां से सीखें, ताकि जीवन में वह किसी भी मुश्किल का आसानी से सामना करने के काबिल बन सकें। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App