पंजाबी पॉप गायक दलेर मेहंदी भाजपा में शामिल

By: Apr 26th, 2019 6:23 pm
 

Image result for दलेर मेहंदीनई दिल्ली –  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो रहे ‘सेलिब्रिटीज’ में एक और नाम पंजाबी पॉप गायक दलेर मेहंदी का जुड़ गया है। दलेर मेहंदी ने शुक्रवार को यहां भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों के उम्मीदवार हर्षवर्धन (चांदनी चौक), मनोज तिवारी (उत्तर-पूर्व दिल्ली), प्रवेश वर्मा (पश्चिम दिल्ली), रमेश विधूड़ी (दक्षिणी दिल्ली), मीनाक्षी लेखी (नयी दिल्ली), पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर(पूर्वी दिल्ली) और सूफी गायक हंस राज हंस (उत्तर पश्चिम दिल्ली) मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू भी इस अवसर पर उपस्थित थे। दलेर मेहंदी अपनी जोरदार नृत्य और गीत विशेष स्वर के साथ अपनी पगड़ी और लंबे कुरते के पहनावे को लेकर बहुत प्रसिद्ध हैं। उनकी आवाज और नृत्य से परिपूर्ण “ बोलो तारा रा रा, तारा रा रा ” एलबम पॉप म्यूजिक के दीवानों के बीच खासा लोकप्रिय है। गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म अभिनेता सनी देओल भी भाजपा में शामिल हुए हैं और पंजाब के गुरुदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App