पहाड़ों के युवाओं को बार टेंडर बनाएंगे रूद्रा

By: Apr 10th, 2019 12:05 am

धर्मशाला—पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को अब नई पहचान दिलाने का जिम्मा राज्य के युवा नरेंद्र सिंह (रूद्रा) ने संभाल लिया है। पर्यटन एवं खेल नगरी धर्मशाला में पहला सेकर स्क्वायड बारटंेडिंग इंस्टीच्यूट की नवरात्र के शुभ पर्व पर शुभारंभ कर दिया गया है। ऐसे में अब धर्मशाला से रोजगार और स्वरोजगार के लिए सैकड़ों युवा तैयार हो सकेंगे। हिमाचल टूरिज्म इंडस्ट्री में होटल मैनजमेंट के ही एक स्पेशल स्कील सिखने का पहली बार युवाओं को मौका मिलेगा। इसमें युवा अपने हुनर और कलाबाजियों की बलबूते कई बड़े कारनामे कर सकेंगे।  चाय नगरी पालमपुर के रहने वाले 23 वर्षीय युवा नरेंद्र सिंह (रूद्रा) ने स्मार्ट सिटी धर्मशाला में बारटेंडिंग इंस्टीच्यूट का आगाज किया है। रूद्रा के पिता चंद्रशेखर आईटीबीपी से बतौर एएसआई रिटायर्ड हुए हैं, जबकि माता कुसुम लता गृहिणी है। नरेंद्र ने अपनी आरंभिक पढ़ाई अनुराधा पब्लिक स्कूल मांरडा से की। इसके बाद एनआईआईटी दिल्ली से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का अध्ययन पूरा किया। इस दौरान ही नरेंद्र सिंह ने सोशल नेटवर्किंग साइट में बार टेंडर को विभिन्न करतब करते हुए देखा, जिससे उन्होंने प्रेरित होकर इसी प्रोफेशन में अपना भविष्य बनाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने की ठानी। इसके बाद चंडीगढ़ के ब्रियू मास्टर में विशेष कोर्स किया, जिसके बाद उन्होंने मुंबई के पुणे और बंगलूर में भी बतौर बार टेंडर कार्य किया। इसके बाद अपने प्रदेश लौटकर पर्यटन नगरी मकलोडगंज में बार टेंडर का कार्य किया। इस दौरान ही उन्होंने हिमाचल में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए युवाओं के लिए एक नई पहल करने की ठानी, जिसके चलते ही उन्होंने धर्मशाला में खनियारा रोड दाड़नू पीडब्ल्यूडी कालोनी के पास सेकर स्क्वायड बारटेंडिंग इंस्टीच्यूट का शुभारंभ कर दिया है। इसमें दसवीं, जमा दो व ग्रेजुएशन सहित अन्य पढ़ाई पूरी करने वाले युवा दाखिला प्राप्त कर सकते हैं। इसमें तीन माह, छह माह और एक साल का विशेष कोर्स करवाया जाएगा।

 बारटेंडिंग पर खुद तैयार की किताब

बारटेंडिंग इंस्टीच्यूट धर्मशाला के एमडी नरेंद्र सिंह (रूद्रा) का कहना है कि उन्होंने हिमाचल के युवाओं को पूरी तरह से समक्ष बनाने के लिए खुद ही किताब भी तैयार की है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल में बारटेंडिंग का बहुत अधिक महत्त्व है। इसके लिए ही वह अब हिमाचल के युवाओं को पर्यटन रोजगार के लिए तैयार करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App