पीएम के खिलाफ बनारस से लड़ सकती हैं प्रियंका

By: Apr 14th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वढेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। सूत्रों की मानें तो प्रियंका ने इसके लिए हामी भर दी है, लेकिन इस बारे में कांग्रेस आलाकमान यानी अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को अंतिम फैसला लेना है। यह भी बताया जा रहा है कि खुद प्रियंका गांधी इस पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। कांग्रेस महासचिव नियुक्त होने और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद से ही प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। प्रियंका गांधी वाराणसी में रोड शो भी कर चुकी हैं। वहां प्रियंका गांधी ने एक समर्थक की मांग पर वाराणसी से ही चुनाव लड़ने की बात कही थी। 2014 में मोदी के पक्ष में हवा थी। नरेंद्र मोदी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल से 3,71,784 वोटों के अंतर से जीते थे। नरेंद्र मोदी को कुल 5,81,022 वोट मिले। वहीं, दूसरे स्थान पर अरविंद केजरीवाल को 2,09,238 मत मिले।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App