पूर्वोत्तर में भूकंप के झटके

By: Apr 24th, 2019 3:48 pm

 

पूर्वोत्तर में भूकंप के झटके

शिलांग-असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में बुधवार को मध्यम स्तर के भूकंप के झटके महसूस किये गये।शिलांग स्थित केंद्रीय भूकंप पर्यवेक्षण केंद्र के मुताबिक सुबह करीब 10.20 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 आंकी गयी। भूकंप का केंद्र गुवाहाटी से 200 किलोमीटर दूर असम में काेकराझार जिले के सप्तग्राम में जमीन से 13 किलोमीटर की गहराई में रहा। पूर्वोत्तर राज्यों सिक्किम, नागालैंड, अरूणाचल प्रदेश और मेघालय के साथ ही बिहार, पश्चिम बंगाल तथा झारखंड में भी करीब 15 से 20 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किये गये।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App