भंजराडू हेलिपैड पर सीएम का वेलकम

By: Apr 29th, 2019 12:05 am

चंबा—मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को चंबा जिला के चुराह व डलहौजी हल्के में कांगडा- चंबा संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी किशन कपूर के पक्ष में जनसभाएं संबोधित करेंगे।सोमवार को मुख्यमंत्री  चुराह के भंजराडू रामलीला मैदान और डलहौजी हल्के के बनीखेत में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगें। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे को सफल बनाने को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह जानकारी जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर ने दी। उन्होंनें बताया कि तयशुदा कार्यक्त्रम के तहत रविवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुराह हल्के के भंजराडू पहंुच गए हैं। मुख्यमंत्री का भंजराडू हेलीपैड पर विस उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक हंसराज की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री सोमवार सवेरे रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगें। तदोपरांत मुख्यमंत्री डलहौजी हल्के के बनीखेत पहुंचेंगें। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोपहर बाद बनीखेत में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगें। डीएस ठाकुर ने बताया कि चुराह व बनीखेत में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री वापिस लौट जाएंगें। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के संग कांगडा- चंबा संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी किशन कपूर भी मौजूद रहेंगें। डीएस ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने को लेकर संबंधित मंडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बहरहाल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को चुराह व बनीखेत में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App