भाजपा कार्यालय में हीरालाल ने बनाई रणनीति

By: Apr 30th, 2019 12:05 am

करसोग —सोमवार को उपमंडल मुख्यालय पर स्थित भाजपा कार्यालय भवन में जिला परिषद करसोग वार्ड की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर विधायक हीरालाल ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से तथा भाजपा मंडल करसोग के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह जनसंपर्क अभियान में जुड़ जाएं व आगामी कुछ ही दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का करसोग दौरा संभावित है जिसके चलते उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां शुरू कर दी जाएं। इस बैठक में जिला परिषद वार्ड करसोग सदस्य बबीता ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता व मंडल उपाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, भूपेश कुमार, हुकम चंद ठाकुर, लाल चंद, तारा देवी, सुमन लता कपूर, मंडल महामंत्री खुशी राम ठाकुर, हरिओम गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, नेत्र ठाकुर, युवा भाजपा नेता वीरेंद्र शर्मा सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। विधायक हीरालाल ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व सभी संगठनों के सभी मोर्चा अध्यक्षों से आग्रह किया कि अन्य विपक्षी दल आम जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं क्योंकि उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है तथा जनता भी उनकी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं है। जिसके चलते सभी कार्यकर्ता पोलिंग बूथ तक पहुंच कर भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं व विकास को विस्तार पूर्वक बता कर समर्थन हासिल करें, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में पूरे बहुमत से केंद्र सरकार भाजपा की गठित हो, देश के प्रधानमंत्री एक बार फिर से नरेंद्र मोदी ही बने। जिसमें पूरे देश तथा आम जनता का हित जुड़ा हुआ है। विधायक हीरालाल ने कहा कि अन्य राजनीतिक दल स्वार्थ की राजनीति करते हैं जिसको देश की जनता पूरी तरह पहचान चुकी है उन्हें नकारने के लिए पूरा मन भी बना चुकी है। जिसके चलते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता इसी प्रकार एकजुटता से चुनावी अभियान में निरंतर लगे रहे ताकि अन्य विपक्षी दल आम जनता को गुमराह नहीं कर सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App