भारतीय लोकतंत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है यह चुनाव : तेजस्वी

By: Apr 19th, 2019 5:30 pm
 

Related imageपटना – राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 को भारतीय लोकतंत्र का सर्वाधिक महत्वपूर्ण चुनाव बताया और कहा कि देश के लोगों को एक जिम्मेदार और जवाबदेह सरकार के लिए वोट देना चाहिए। श्री यादव ने आज ट्वीट कर कहा, “ यह चुनाव भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। मौलिक मूल्यों और सिद्धांतों को चुनौती दी जा रही है, बहुत संकीर्ण मानसिकता वाले विभाजनकारी विकल्प को बतौर विकल्प सुझाया जा रहा है। लोगों को अपने बुनियादी मुद्दों और अधिकारों के लिए एक जिम्मेदार और जवाबदेह सरकार के चुनाव को वोट देना चाहिए।” उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी और अन्य विपक्षी दलों पर हमलावर रूख अपना रखा है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App