माउंट एवरेस्ट से हटाया 3000 किलोग्राम कचरा

By: Apr 30th, 2019 12:06 am

नेपाल में 14 अप्रैल से शुरू हुए महत्त्वकांक्षी सफाई अभियान के तहत माउंट एवरेस्ट से करीब 3000 किलोग्राम ठोस कचरा हटाया गया है। इस अभियान का लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी से कचरे को को हटाना है, जो कूड़ेदान में तबदील होती जा रही है। ‘एवेरस्ट सफाई अभियान’ का नेतृत्व सोलुखुंबु जिला का खुंबु पासाडल्हामु नगर निकाय कर रहा है। 45 दिन के इस अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल को नेपाली नववर्ष के दिन हुई थी। इसका लक्ष्य माउंट एवरेस्ट से करीब 10000 किलोग्राम कचरा हटाना है। पर्यटन विभाग के महानिदेशक डांडू राज घिमिरे ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अब तक एकत्र किए गए 3000 किलोग्राम कचरे में से 2000 किलोग्राम कचरा निस्तारण के लिए ओखलधुंगा भेजा गया है, जबकि शेष 1000 किलोग्राम कचरा सेना के हेलीकॉप्टरों के जरिए काडमांडू लाया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App