मानुषी छिल्लर रोल मॉडल

प्रोफाइल-11

नाम        रिया शर्मा

निवासी    राजा का तालाब

माता       सुरेखा

पिता       राकेश कुमार शर्मा

शौक       ट्रेवलिंग, बैडमिंटन

शिक्षा      डाक्टरेट ऑफ फार्मेसी

नूरपुर –‘दिव्य हिमाचल’ ग्रुप के इवेंट मिस हिमाचल 2019 की फाइनलिस्ट में जगह बनाने वाली राजा का  तालाब, तहसील फतेहपुर; नूरपुर की रिया शर्मा अब ‘मिस हिमाचल 2019’ के ग्रैंड फिनाले में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरने को उत्साहित है। रिया शर्मा के पिता एक कंपनी में मार्किटिंग मैनेजर है, जबकि माता गृहणी है और छोटा भाई स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। रिया शर्मा वर्तमान में पंजाब में डाक्टरेट ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई कर रही है और वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने गांव में अपनी दादी के नाम पर एक अस्पताल खोल कर लोगों की सेवा करना चहती है। वहीं, रिया इस ताज पर जीत दर्ज करने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। अभी वर्तमान में रिया शर्मा अपनी डाक्टरेट ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई कर रही हैं और यह पढ़ाई पूरी करने के बाद डाक्टर बनना चाहती चाहती हैं। साथ ही मिस इंडिया व मिस वर्ल्ड बनना भी उसका सपना है, जिसे वह साकार करना चाहती है। उन्होंने बताया कि ‘मिस वर्ल्ड 2017’ रह चुकी मानुषी छिल्लर को वह अपना आइडल मानती हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचली लड़कियों के लिए ‘मिस हिमाचल’ एक परफेक्ट प्लेटफार्म है। उन्होंने बताया कि इस मंच के माध्यम से आज प्रदेश की कई बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुकी है।