मुख्यमंत्री पन्ने पलटेंगे, तो मैं भी पलटूंगा

By: Apr 18th, 2019 12:05 am

मंडी—पूर्व ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री के सलाहकारों को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सर्वे में आश्रय शर्मा पहले नंबर पर थे, लेकिन महेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर दबाव बनाकर आश्रय का टिकट कटवा दिया। अनिल शर्मा ने कहा कि अगर आश्रय शर्मा को टिकट मिला होता, तो आज मुख्यमंत्री को मंडी में इन परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि यह बात मैंने हाइकमान के सामने भी कही थी, लेकिन प्रतिष्ठा का प्रश्न बना कर आश्रय का टिकट कटवा दिया गया। राज खोलने की बात को लेकर अनिल शर्मा ने कहा कि अगर पन्ने मुख्यमंत्री पलटेंगे तो मैं भी पलटंूगा। मैं अपनी तरफ से पहल नहीं करूंगा। मैंने अब यह मामला मुख्यमंत्री पर छोड़ा। मैं सरकार में मंत्री रहा हूं और अपनी तरफ से पहल नहीं करूंगा। जैसे उनकेदिल में राज हैं तो हमारे दिल में भी बहुत राज हैं। अनिल शर्मा ने कहा कि मैं आज भी भाजपा में हूं और मेरे साथ गई टीम भाजपा में ही है। अगर पार्टी मुझे निकालती है तो उसके बाद अगला कदम तय किया जाएगा। अनिल शर्मा ने कहा कि महेंद्र सिंह ठाकुर झूठ की राजनीति करते हैं। राजनीति के अंदर महेंद्र सिंह ठाकुर के मुकाबले झूठा इनसान नहीं देखा है। अनिल शर्मा ने कहा कि मैं मंच पर अपने देवता की कसम खाने के लिए तैयार हंू और महेंद्र सिंह ठाकुर भी मंच पर आकर अपने देवता को साक्षी मान कर कहें कि उनके लगाए गए आरोप सच हैं। अनिल शर्मा ने कहा कि महेंद्र सिंह ठाकुर ने उस समय हिविंका को हाईजैक करने की कोशिश की थी और तब जाकर पंडित सुखराम की नींद खुली थी। उसके बाद महेंद्र सिंह के खिलाफ पंडित सुखराम को कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैंने इसलिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपने सलाहकार से बचने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री खाएं देवी-देवताओं की कसम

अपने आवास पर विशेष बातचीत में अनिल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री देवी-देवताओं पर विश्वास रखते हैं और देवी-देवताओं के क्षेत्र से आते हैं। नेताओं की बयानबाजी पर जनता विश्वास नहीं करती है, लेकिन लोग देवी-देवताओं पर विश्वास रखते हैं। इसलिए जयराम ठाकुर इन्हीं देवी-देवताओं की कसम खाकर कहें कि मैं कब उनके पास विभाग मांगने के लिए पंडित सुखराम के साथ आया था। सिर्फ मेरे पिता पंडित सुखराम उनसे मिलने गए थे और मेरे पिता क्या करते हैं, वह मुझे भी पता नहीं होता है। बुजुर्ग होने के नाते मैं उन्हें नहीं रोक पाता हंू।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App