मॉडल बनना साक्षी का ख्वाब

प्रोफाइल-10

नाम        साक्षी निराला

निवासी    घरवासड़ा (मंडी)

माता       लता देवी

पिता       रमेश चंद निराला

शौक       सिंगिंग, कुकिंग

शिक्षा      बीएससी

सरकाघाट -‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप के लोकप्रिय इवेंट ‘मिस हिमाचल-2019’ की फाइनलिस्ट जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल के गांव घरवासड़ा की साक्षी निराला मॉडल बन कर समाज सेवा करके जरूरतमंदो की मदद करना चाहती हैं। साक्षी निराला ‘मिस हिमाचल’ का ताज जीत कर मॉडल बनना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने रात दिन मेहनत की है। घरवासड़ा की रहने वाली साक्षी निराला के पिता पुलिस में कार्रयत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। साक्षी का जन्म 30 मार्च, 1998 को घरवासड़ा में हुआ। साक्षी वर्तमान मे नेता जी सुभाष चंद्र बोस कालेज हमीरपुर में बीएससी बॉटनी कर रही हैं। साक्षी निराला ने ‘दिव्य हिमाचल’ से विशेष बातचित करते हुए कहा कि वह ‘मिस हिमाचल’ का ताज अपने नाम कर मॉडल बनना चाहती हैं। इसके लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही मुझे मॉडल बनने का शौक है और ये मुझे यहां तक खींच लाया है।