मोदी लहर…कांग्रेस के लिए कहर

By: Apr 30th, 2019 12:10 am

चंबा —साख बचाने के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी पर  दाव खेला है, लेकिन नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता विजन एवं विकास के आगे यह सब दाव फेल हो जाएंगे। देश में चल रही मोदी सरकार की इमानदारी विकास एवं कुशल नेतृत्व की आंधी के आगे  कोई टिक नहीं पाएगा ओर लिहाजा लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस पूरी तरह से गांधी मुक्त हो जाएगी। कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर के लिए वोट मांगने चंबा पहुंचे मुख्यमंत्री सोमवार को चुराह एंव डलहौजी हलके के बनीखेत में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देशद्रोही घोषणा पत्र जारी किया है , जिसमें कई वादे ऐसे किए गए हैं जिससे सैनिकों की शक्तियां कम होंगी और कश्मीर में पत्थरबाजों के हौसले बुलंद होंगे। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे ऐसे तत्त्वों से सचेत रहें तथा इन लोकसभा चुनावों में विघनकारी ताकतों को करारी शिकस्त दें। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वे कहती है कि जयराम बेहद शरीफ  आदमी है लेकिन अधिकारी उससे नहीं डरते हैं। सीएम ने कहा कि वे ड्रा कर काम करने कि शैली में विश्वास नहीं रखते हैं, प्यार से किए गए कार्य डराने धमकाने से कई गुना विश्वसनीनय एवं दिलोदिमाग से संपन्न होते हैं। मुख्यमंत्री ने नाम लिए बगैर डलहौजी हलके की विधायक  को भी आड़े हाथों लिया। बकौल सीएम डलहौजी की विधायक झूठ बोलने में बेहद माहिर है और छोटी सी बात का बतंगड़ बनाने के साथ-साथ लोगों को छलने में निपुण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  सत्ता में आने के बाद उन्होेंने हमेशा इसे जमीन पर रखा है, लेकिन कांग्रेस के सत्ता मंे आते ही नशा उनके सिर पर चढ़ जाता है। प्रदेश की राजनीति में डेढ़ वर्ष से पूर्व एक नई परंपरा चल पड़ी थी कि एक सत्ता में आने पर दूसरे नेता पर  मामले दर्ज करवाता था तो दूसरा नेता सत्ता में आने पर  एक के खिलाफ  मामले दर्ज  करवाता था। अब प्रदेश में न सिर्फ  सत्ता परिवर्तन हुआ है बल्कि एक पीढ़ी का भी परिवर्तन हुआ है जिसके चलते राज्य में काम करने का वातावरण पैदा हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App