यूनेस्को का नोट्रे डेम चर्च के पुनर्निमाण में सहायता का आश्वासन

By: Apr 17th, 2019 1:02 pm

 

यूनेस्को का नोट्रे डेम चर्च के पुनर्निमाण में सहायता का आश्वासन

संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने आग से क्षतिग्रस्त हुए पेरिस के विश्व विख्यात नोट्रे डेम चर्च के पुनर्निमाण में सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। यूनेस्को के विश्व विरासत केंद्र की निदेशक मेकटिल्ड रोस्लर ने मंगलवार को यूएन न्यूज से यह बात कही। पेरिस के ऐतिहासिक नोट्रे डेम चर्च में सोमवार शाम को आग लग गयी थी जिसने देखते ही देखते विध्वंसक रूप धारण कर लिया था। आग से इमारत की छत का दो-तिहाई हिस्सा नष्ट हो गया है और मीनार भी जल गयी। सुश्री रोस्लर ने कहा, “मैंने बड़ी संख्या में लोगों को मेट्रो से नोट्रे डेम जाते हुए देखा है। इस घटना से लोग सदमे में हैं क्योंकि यह इमारत केवल ईसाई समुदाय की ही नहीं बल्कि हम सब की है।”इस बीच, यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे आजोले ने घोषणा की है कि आग से इमारत को हुई क्षति का जल्द से जल्द आंकलन कर लिया जाएगा। सुश्री आजोले ने सोमवार की रात नोट्रे डेम का दौरा करने के बाद कहा था, “घटना से हम सब बहुत दुखी हैं।”

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App