यो यो हनी सिंह ने दी माता-पिता को सालगिरह की शुभकामनाएं

By: Apr 10th, 2019 12:07 am

म्यूजिक सेंसेशन यो यो हनी सिंह ने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर अपने सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर साझा कर के उन्हें शुभकामनाएं दी, जिसमें यो यो के माता-पिता डांस करते हुए नजर आ रहे है। इस समारोह का जश्न मनाने के लिए गायक और उनका परिवार अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ दिल्ली में समारोह में शरीक होंगे। यो यो हनी सिंह पार्टी सॉंग्स के निर्विवाद राजा रहे हैं और ‘हाई हील्स,चार बोतल वोडका, डोप शोप, ब्लू आइज एंग्रेजी बीट’ जैसे कई चार्टबस्टर्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं। पिछले साल, यो यो हनी सिंह ने विभिन्न गानों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया जो की लोगों की पसंदीदा सूची में शामिल हो गए थे। ‘दिल चोरी और छोटे छोटे पेग’  के साथ, संगीतकार पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके हैं। इतना ही नहीं, संगीत के महारथी रंगतारी, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, उर्वशी जैसे पार्टी ट्रैक भी दर्शकों द्वारा पसंद किए गए थे जो पिछले साल चार्टबस्टर में सबसे ऊपर छाए हुए थे। लंबे समय के इंतजार के बाद, यो यो हनी सिंह ने अपने संगीत वीडियो मखना के साथ एक वापसी की, जिसने के बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं और उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके आगामी गाने का इंतजार कर रहे हैं। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App