रणवीर गोजू रियू कराटे डू ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष

By: Apr 18th, 2019 12:06 am

भुंतर -गोजू रियू कराटे डू ऑफ इंडिया की बैठक जनजातीय भवन भुंतर में रुचि नारंग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गोजू रियू कराटे डू ऑफ इंडिया की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई और भविष्य में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का खाका तैयार किया गया।  इस मौके पर गोजू रियू कराटे डू ऑफ इंडिया की पिछली कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर को गोजू रियू कराटे डू ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, जबकि हंसराज को महासचिव चुना गया। इनके अलावा दलीप कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज पटियाल को उपाध्यक्ष, हेमराज शर्मा, यशुला गुलेरिया व लाभ सिंह ठाकुर को सह सचिव चुना गया। कृष्णलाल को कोषाध्यक्ष, खूबराम को संयोजक व प्रीतम को प्रेस सचिव चुना गया। इनके अलावा जगदीश लालटा, गुलाब भारद्वाज, पर्व पठानिया, यशिका पटियाल, तुलसी देवी, स्वाति शर्मा व मंजू आदि को गोजू रियू कराटे डू ऑफ इंडिया की कार्यकारिणी में शामिल किया गया। बैठक में गोजू रियो सोफ इंडिया के तकनीकी निदेशक रेंसी हंसराज शर्मा, सेनसाई दलीप राणा, उपेंद्र शर्मा, मनोज पटियाल, अनिल कुमार, जगदीश लालटा, लाभ सिंह, खूबराम व कृष्ण लाल, मनीष, स्वाति, गुलाब भारद्वाज, वनीता, सुनील, पर्व पठानिया, तुलसी देवी, साक्षी ठाकुर, यशुला गुलेरिया व प्रीतम सहित सभी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर नव निर्वाचित गोजू रियू कराटे डू ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वाहन करते हुए संस्था को मजबूती दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, ताकि संस्था देश भर में अपनी गतिविधियों को सही ढंग से संचालित कर सके। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App