सत्ती के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

सोलन—जिला कांग्रेस कमेटी सोलन ने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सुबह करीब 11 बजे ओल्ड डीसी आफिस के पास एकत्र होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सतपाल सिंह सत्ती के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और भाजपा हाइकमान से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं। यह कारण है कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने  समस्त जिला कार्यकारिणी की ओर से सत्ती को नसीहत दी कि वह सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। साथ ही चुनाव आयोग से भी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के प्रवक्ता रमेश चौहान ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपना मानसिक संतुलन बदल दिया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों ऊना में बहुत गर्मी पड़ रही है। अधिक गर्मी में सत्ती का दिमाग भी काम नहीं कर रहा है। यही कारण है कि वह बेतुकी बात कर है। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चिल्ड्रन पार्क में आगामी रणनीति बनाई। इस मौके प्रदेश महासचिव कैलाश पाराशर सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव डा. कैलाश पराशर, प्रवक्ता रमेश चौहान, कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी,  कांग्रेस नेता रमेश ठाकुर, सुरिंदर सेठी, जगमोहन मल्होत्रा, अरविंद गुप्ता, अरुण शर्मा, संजय भंडारी, मुकेश शर्मा, रोशन ठाकुर, बलदेव ठाकुर, शिव दत्त ठाकुर, अंकुश सूद, उषा शर्मा, सावित्री संख्यान, अमित ठाकुर, अमन सेठी,  सुभाष वरमाणी, वीरेंदर ठाकुर , विनोद कुमार  शमशेर सिंह, जतिन सोनी, चैन सिंह ठाकुर, हरी मोहन शर्मा, लक्ष्मी दत्त शर्मा, श्याम लाल, जितेंदर ठाकुर, अनीश, हरिंदर ठाकुर, परमिंदर धीमान, पुनीत नारंग, वेद,  रविंदर बक्शी  और बहुत से कार्यकर्ता मौजूद थे।