सत्ती पर भड़की कांग्रेस

By: Apr 17th, 2019 12:10 am

मंडी—प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का खूब गुस्सा फूटा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सतपाल सत्ती के खिलाफ चौहाटा में जमकर नारेबाजी की। यही नहीं कार्यकर्ताओं ने चौहाटा में सतपाल सत्ती का पुतला भी जलाया। वहीं इससे पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा की अगवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती और भाजपा की कड़ी निंदा की गई। बैठक में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि सतपाल सत्ती अपने बयान के लिए तुरंत माफी मांगंे और चुनाव आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि इस बात की कांग्रेस ने मंडी थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस तुरंत सत्ती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाए। उन्हांेने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस सतपाल सत्ती के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।वहीं इस अवसर पर जिला कांग्रेस  अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक शिवलाल, पूर्व चेयरमैन चेत राम ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा. चंद्रशेखर, सचिव कृष्ण पाल, संजीव गुलरिया, धर्मेंद्र शर्मा, अल्का हांडा, गुलजार भारती, विजेंद्र ठाकुर, धर्मी देवी, कुलतार सिंह, चमन राही, सेवादल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, नरोत्तम राम, सरदार हंसपाल, अजय ठाकुर, अमित गुलेरिया, जीवन ठाकुर, टेक सिंह, जगदीश रेड्डी और चंद्र शेखर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App