सेंट विवेकानंद स्कूल में छात्रों से संवाद

By: Apr 22nd, 2019 12:01 am

पिंजौर। सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल, एचएमटी टाउनशिप पिंजौर में कक्षा बरहवीं के छात्रों के लिए संवादात्मक सत्र  का आयोजन किया गया। बंगलुरु से मछंद परणमर्शदाता व सत्र के मुख्य वक्ता,  शंकर रोकम ने छात्रों को विभिन्न-विभिन्न विषयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आप अभी जिस भी संकाय में पढ़ रहे हैं, वह आपके भावी शैक्षिक विकास में आधार के रूप में काम करेंगे। इन भावों के अतिरिक्त आप जिस किसी भी विशिष्ट क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो बच्चे उन विषयों या क्षेत्रों की तरफ आगे बढ़ सकते हैं। आज की शिक्षा प्रणाली का क्षेत्र असीम है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पीयूष पुंज ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद किया और छात्रों को विश्वास पूर्वक हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App