सेक्टर-20 की सफाई व्यवस्था पर बरसे गर्ग

By: Apr 15th, 2019 12:01 am

पंचकूला। आशियाना सेक्टर-20 व एक मरला के प्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक आशियाना के मंदिर में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पूर्व पार्षद गौतम प्रसाद ने कालोनियों की समस्या बाबत श्री गर्ग को अवगत कराया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में स्वस्थ भारत सफाई अभियान के नाम पर ढोंग कर रही है। जबकि आशियाना कालोनी के साथ-साथ हर कालोनी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई नाम की कोई चीज नहीं और कालोनी में चारों तरफ  झाडि़यां उगी हुई हैं। यहां तक की कालोनियों में सीवरेज की व्यवस्था तक चालू नहीं है, जिसके कारण बीमारी फैल रही है और नगर निगम व हुड्डा विभाग के अधिकारियों द्वारा करोड़ों रुपए सफाई अभियान के नाम पर खर्च किए जा रहे है। सफाई अभियान के नाम पर कितने सफाई कर्मचारी प्रशासन ने लगाए हुए है और कितने कि तंखा कागजों में दिखाई जा रही है। इसकी पूरी जांच की जाए। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि जबकि सरकार व जिला प्रशासन पंचकूला को सबसे सुंदर शहर बनाने की बात कर रही है और दूसरी तरफ  कालोनियों में हजारों परिवार नर्क की जिंदगी जीने के लिए मजबूर हो रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App