हिमाचल में दो दिन अंधड़-ओलावृष्टि

By: Apr 16th, 2019 12:20 am

विभाग की चेतावनी; शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर में बरपेगा कहर

शिमला  —हिमाचल प्रदेश में मंगलवार व बधुवार को अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि कहर बरपाएगी। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों सहित शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर में कुछ स्थानों पर प्रचंड तूफान, बारिश व ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है।  विभाग की मानें तो कुछ स्थानों पर 18 अप्रैल को भी गर्जन के साथ बारिश होगी, जबकि समूचे राज्य में 19 से 21 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश  में सोमवार को मौसम साफ बना रहा। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही। धूप से राज्य भर के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। तापमान में उछाल आने से राज्य के अधिकतर क्षेत्रोें में भीषण गर्मी पड़ रही है।  ऊना का पारा 37 डिग्री से पार हो गया है। बिलासपुर का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा कांगड़ा, हमीरपुर और सुंदरनगर का पारा भी 34 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर चुका। राज्य के  मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों पर भी गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है। अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। भुतंर व चंबा के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक छह डिग्री का उछाल आया है। वहीं, शिमला, सुंदरनगर, सोलन के तापमान में चार और कांगड़ा व ऊना में तापामान तीन डिग्री तक चढ़ा है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार व बुधवार को कुछ स्थानों पर तेज तूफान, बारिश व ओलावृष्टि होगी। 18 अपै्रल को भी मौसम खराब बना रहेगा, जबकि 19 से 21 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहेगा।

 तापमान पर नजर

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    26.6       15.1

सुंदरनगर  34.1       12.8

भुंतर       32.8       9.8

धर्मशाला   23.8       12.0

ऊना       37.2       16.2

नाहन      33.6       16.2

सोलन     31.2       13.8

कांगड़ा    34.0       14.8

बिलासपुर 35.0       14.5

हमीरपुर    34.6       14.3

चंबा       32.4       10.5

डलहौजी  20.4       13.7


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App