हिमाचल में भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में मोदी. शाह, गडकरी, राजनाथ, हेमा शामिल

By: Apr 29th, 2019 4:04 pm

 

हिमाचल में भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में मोदी. शाह, गडकरी, राजनाथ, हेमा शामिल

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय भूतल परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी समेत पार्टी के 40 दिग्गज स्टार प्रचा राज्य की चार लोकसभा सीटों के लिये 19 मई को होने वाले चुनावों के लिये प्रचार करने हिमाचल प्रदेश में उतरेंगे। पार्टी हाईकमान की ओर से अपने 40 स्टार प्रचारकों की निर्वाचन आयोग को सौंपी गई सूची के अनुसार इसमें केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, जगत प्रकाश नढडा, निर्मला सीमारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, वरिष्ठ नेता उमा भारती, रामलाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हेमामालिनी शामिल हैं। सूची के अनुसार श्री गडकरी एक मई को राज्य में चुनाव प्रचार अभियान पर आएंगे तथा किन्नौर जिले की सांगला घाटी में एक चुनावी जनसभा को सम्बाेधित करेंगे। स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश के नेताओं में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार, सांसद अनुराग ठाकुर, वरिष्ठ नेता मंगल पांडे, महेश्मवर सिंह, महेंद्र सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, गणेश दत्त, कृपाल परमार, सुरेश भारद्वाज, तीरथ सिंह रावत, रामलाल मारकंडा, विपिन परमार, वीरेंद्र कंवर, रणधीर शर्मा, प्रवीन शर्मा, चंद्रमोहन ठाकुर, राम सिंह, विशाल चौहान, इंदू गोस्वामी और सरवीन चौधरी हैं। हालांकि इनमें से अधिकतर नेता पहले से ही पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान में डटे हुये हैं। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App