अंब में निकाली तिरंगा यात्रा

By: May 7th, 2019 12:05 am

अंब। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने सोमवार को अंब में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें भारी संख्या में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा अध्यक्षता सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने की। जबकि सीएलपी लीडर मुकेश अग्निहोत्री भी इस यात्रा में विशेषरूप से मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा अंब के ऊना रोड पर स्थित अंबेडकर भवन से शुरू हुई और अंब चौक से होते हुए अंब कालेज से वापिस अंब रोड़ पर स्थित सभा स्थल पर पहुंची। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि सेवादल द्वारा प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में तिरंगा यात्राएं करने का कार्यक्रम बनाया था, सोलन, मंडी और कांगड़ा मे तिरंगा यात्राएं पहले ही की जा चुकी हैं। उनके बाद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र ही बचा था। इसके अनुसार सोमवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र तहत अंब में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस मौके पर महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति खन्ना, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू, जिला अध्यक्ष राजपाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App