अनुराग की सुनामी से सभी का सूपड़ा साफ

By: May 24th, 2019 12:10 am

ऊना-लोकसभा चुनाव के लिए जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पड़े वोटों की आज यहां हुई गणना में भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर ने जिला ऊना से एक लाख आठ हजार 354 मतों की रिकार्ड बढ़त हासिल हुई है। भाजपा ने अभी तक के तमाम रिकार्ड ध्वस्त करते हुए जिला में शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने जिला के पंाचों विस क्षेत्रों में कांग्रेस को बुरी तरह पछाड़ते हुए शानदार बढ़त बनाई। कुटलैहड़ विस क्षेत्र से सर्वाधिक 27227 की बढ़त भाजपा को मिली,जबकि ऊना विस क्षेत्र से भाजपा को 24587,गगरेट विधानसभा क्षेत्र से 22255 मतों, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से 19364 मतों की बढ़त मिली, वहीं कांग्रेस के गढ़ हरोली विस क्षेत्र से भी इस बार भाजपा 14921 मतों की रिकार्ड बढ़त ले पाने में सफल रही है। आज प्रातः कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना  एक साथ शुरू हुई। हरोली विधानसभा क्षेत्र में कुल पड़े 63305 मतों में से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 38220 मत पड़े। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर राम लाल को 23299 मत मिले। भाजपा को यहां पर 14921 की बढ़त मिली। हरोली विधानसभा क्षेत्र में देशराज को 717, कृष्णगोपाल को 142, तुलसी राम शर्मा को 36, राम सिंह शुक्ला को 51, आशीष कुमार 20, अशोक शर्मा 30, प्रवीण ठाकुर 55, राधा कृष्ण को 167, विकास कुमार 107 मत पड़े। जबकि 461 ने नोटा का बटन दबाया। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कुल पड़े 61594 मतों में से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 43672 मत पड़े, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर राम लाल को 16445 मत मिले। भाजपा को यहां पर 27227 की बढ़त मिली। देसराज को 411, कृष्णगोपाल को 146, तुलसी राम शर्मा को 53, राम सिंह शुक्ला को 32,आशीष कुमार 30, अशोक शर्मा 47, प्रवीण ठाकुर 40, राधा कृष्ण को 75, विकास कुमार 85 मत पड़े। जबकि 558 ने नोटा का बटन दबाया। ऊना विधानसभा क्षेत्र में कुल पड़े 62963 मतों में से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 42797 मत पड़े। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर राम लाल को 18210 मत मिले। भाजपा को यहां पर 24587 की बढ़त मिली। देशराज को 830, कृष्णगोपाल को 115, तुलसी राम शर्मा को 54, राम सिंह शुक्ला को 37, आशीष कुमार 17, अशोक शर्मा 38, प्रवीण ठाकुर 59, राधा कृष्ण को 79, विकास कुमार 66 मत पड़े। जबकि 661 ने नोटा का बटन दबाया। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कुल पड़े 59033 मतों में से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 38552 मत पड़े, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर राम लाल को 19188 मत मिले। भाजपा को यहां पर 19364 की बढ़त मिली। देशराज को 300, कृष्णगोपाल को 207, तुलसी राम शर्मा को 38, राम सिंह शुक्ला को 23, आशीष कुमार 21, अशोक शर्मा 26, प्रवीण ठाकुर 41, राधा कृष्ण को 102, विकास कुमार 104 मत पड़े। जबकि 475 ने नोटा का बटन दबाया। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कुल पड़े 60847 मतों में से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 40885 मत पड़े, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर राम लाल को 18630 मत मिले। भाजपा को यहां पर 22255 की बढ़त मिली। देशराज को 428, कृष्णगोपाल को 153, तुलसी राम शर्मा को 46, राम सिंह शुक्ला को 26, आशीष कुमार 18, अशोक शर्मा 23, प्रवीण ठाकुर 43, राधा कृष्ण को 87, विकास कुमार 87 मत पड़े। जबकि 421 ने नोटा का बटन दबाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App