अनुराग को जिताएंगे, फिर  मोदी सरकार बनाएंगे

By: May 12th, 2019 12:02 am

घुमारवीं -विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से चौथी बार जिताएंगे तथा केंद्र में फिर एक बार मोदी सरकार बनाएंगे। विधायक राजेंद्र गर्ग सेऊ पंचायत के सेऊ तथा नसवाल गांवों में सांसद अनुराग ठाकुर के पक्ष में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान नसवाल गांव में प्यारे लाल ने परिवार के दस सदस्यों सहित भाजपा का दामन थामा। जिनका विधायक ने वेलकम किया।  विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। सदैव देश के मान-सम्मान को तरजीह दी है। जिससे देश का डंका आज दुनिया भर में बज रहा है।  गर्ग ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस को अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से युवा सांसद अनुराग ठाकुर की लोकप्रियता से कांग्रेस बुरी तरह से घबरा गई है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हालत पतली हो गई है। अनुराग ठाकुर लगातार चौथी बार यहां से जीत रहे हैं।  विधायक ने लोगों से सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App