अबॉर्शन कानून के खिलाफ सेक्स स्ट्राइक की अपील

By: May 14th, 2019 12:04 am

वाशिंगटन –अमरीकी अभिनेत्री एलिसा मिलानो अबॉर्शन संबंधी कानून के खिलाफ महिलाओं से सेक्स स्ट्राइक की अपील की। हालीवुड में मीटू अभियान की शुरुआत करने वाली मिलानो ने इस कानून को महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताते हुए इस कानून के विरोध में एकजुट होने का संदेश दिया। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टनर को सेक्स के लिए इनकार करने का संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि महिलाओं को अपने पार्टनर पर तब तक सेक्स स्ट्राइक करना चाहिए जब तक हमारी देह पर हमारा अधिकार फिर से न मिले। अमरीका में जॉर्जिया चौथा राज्य है, जिसने अबॉर्शन पर बैन के नियम बदले हैं। हार्टबीट लॉ के तहत यह प्रावधान किया गया है कि भ्रूण के दिल की धड़कन का पता चलने के साथ ही महिलाएं अबॉर्शन नहीं करवा सकेंगी। आम तौर पर भ्रूण की धड़कनें छह सप्ताह में महसूस की जा सकती है और अकसर तब तक महिलाओं को अपने गर्भवती होने का अहसास भी नहीं होता है। रिपब्लिकन नेतृत्व वाले राज्य मे इस कानून को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। एलिसा ने सेक्स स्ट्राइक के संबंध में अपने सोशल मीडिया पर कई ट्वीट किए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App