अब जड़ से खत्म होंगी गगरेट की समस्याएं

By: May 25th, 2019 12:05 am

गगरेट—लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र गगरेट से भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत से गदगद भाजपा मंडल गगरेट द्वारा गुरुवार को गगरेट में कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक राजेश ठाकुर ने भी विशेष रूप से शिरकत करने के लिए गगरेट विधानसभा क्षेत्र से मिली भारी लीड का श्रेय प्रचंड मोदी लहर को देने के साथ कार्यकर्ताओं की अथाह मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यह याद रखें कि इस बहुमत के साथ पार्टी की जनता के प्रति प्रतिबद्धता और बढ़ गई है और अब उनके कंधे से कंधा मिलाकर सब कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याओं को जड़ से समाप्त करने के लिए एक साथ चलें। विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि अगर आज भाजपा लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में सरकार गठित करने जा रही है तो यह जीत उन असंख्य कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने वर्षों तक पार्टी को खून पसीने से सींचने के बाद यह दिन देखने के लिए अपने प्राण त्याग दिए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस द्वारा कई प्रकार का कीचड़ भाजपा व भाजपा कार्यकर्ताओं पर फेंकने का प्रयास किया और देश की जनता को कई प्रकार के प्रलोभन देने के प्रयास किए लेकिन जनता ने प्रलोभन में न आकर देश को सुरक्षित हाथों में सौंपने को तरजीह दी और भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में जनादेश दिया है। जितनी बड़ी यह जीत है उतना ही बड़ा अब कार्यकर्ताओं का भी कर्तव्य बन जाता है। इस अवसर पर प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड के सदस्य डा. श्याम वर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य शादी लाल गोस्वामी, भाजपा महामंत्री संदेश डोगरा, नरेश जसवाल, निर्भय जसवाल रोमी, जिप सदस्य रमेश हीर, केसीसीबी के पूर्व निदेशक पवन लबंड़दार, प्रोमिला ठाकुर, मंजू जरियाल, भाजपा एसी मोर्चा के अध्यक्ष संजीव संधू, द विशाल हिमाचल गुड्स ट्रांसपोर्ट सोसायटी के प्रधान सतीश गोगी, रमन जसवाल, ग्राम पंचायत अ बोटा के उपप्रधान संजीव रोमी, बीडीसी चेयरपर्सन सुमन भट्टी सहित बड़ी सं या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

तरुण ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत से प्रभावित होकर गगरेट कस्बे के प्रमुख मिठाई विक्रेता तरुण शर्मा ने कांग्रेस का साथ छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार इस देश की सेवा के लिए तत्पर हैं उससे वह प्रभावित हैं और इसलिए ही उन्होंने भाजपा का दामन थामने का फैसला लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App