अब भाजपा से हुआ मोह भंग

By: May 11th, 2019 12:06 am

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर बोले, रामलाल ठाकुर सशक्त उम्मीदवार

ना -प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने ऊना में आयोजित रैली में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। आम जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर सशक्त उम्मीदवार हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी मोदी के नाम का जाप कर अपनी नैया पार लगाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के सांसद विकास कार्य करवाने में असफल रहे हैं। यहां तक आदर्श गांव को भी विकसित नहीं कर पाए हैं। इसके अलावा अपना रिपोर्ट कार्ड भी जनता में नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी हार सामने देखकर भाजपा नेता बौखला उठे हैं। इसके चलते अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर उतारू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। इसके चलते अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App