अमी चंद राही को सौंपी कमान

By: May 12th, 2019 12:02 am

शिमला -हिम आंचल पेंशनर संघ शिमला की जुन्गा इकाई के चुनाव जुन्गा में हुए। अगले दो साल के लिए इसकी नई कार्यकारिणी को चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया में लगभग सभी सदस्यों ने शिरकत की। अमी चंद राही को पेंशनरों की इस इकाई का प्रधान चुना गया है। पर्यवेक्षक एलआर मेहता, कंवर सुंदर सिंह, लेखराम वर्मा, दिला राम ठाकुर की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी करवाई गई। कार्यकारिणी में सचिव के पद पर प्रेम कुमार शर्मा को चुना गया जबकि बाबू राम शर्मा को वित्त सचिव, रेवती राम कश्यप व भरत सिंह कश्यप को वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया है। एसएस थापा मुख्य सलाहकार होंगे। उनके अलावा गुलाब सिंह को उप वित्त सचिव, केस सिंह पठानिया सचिव, सकनू देवी, विजय कुमार सूद, शोंकू देवी को संगठन सचिव, विमला सदस्य व दर्शन लाल कश्यप को सलाहकार बनाया गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App