अर्की के बखालग में निकाली विजय यात्रा

By: May 25th, 2019 12:05 am

अर्की। उपमंडल की ग्राम पंचायत बखालग में भाजपा की विजय को लेकर एक विजय यात्रा निकाली गई। सभी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में बखालग से लेकर माता बनिया देवी मंदिर तक गए। सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर में शीश नवाया तथा देश के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान हीरा लाल चंदेल, खाद्दी बोर्ड के पूर्व सचिव अमर सिंह ठाकुर, मनोहर लाल शर्मा, भगत राम गर्ग, चेत राम शर्मा, सुरेश जोशी, आरपी जोशी, श्यामा, अशोक, श्याम लाल, बदरी तथा पद्म देव सहित अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App