अल्पसंख्यकों के खिलाफ विवादित बयान मामले में गिरिराज को जमानत

By: May 7th, 2019 5:12 pm
 

Image result for केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंहबेगूसराय –  बिहार में बेगूसराय जिले की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्‍याशी एवं केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अल्पसंख्यकों के खिलाफ विवादित बयान देने के एक मामले में आज जमानत दे दी।  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार की अदालत में केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने आज सुबह आत्मसमर्पण करने के साथ ही जमानत की अर्जी दाखिल की थी। मामले पर सुनवाई के बाद अदालत ने उन्‍हें जमानत दे दी। उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल 2019 को बेगूसराय के जीडी कॉलेज में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने अल्‍पसंख्‍यकों के खिलाफ विवादित बयान दिया था। श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा था, “जो वंदे मातरम नहीं कह सकता, जो भारत की मातृभूमि को नमन नहीं कर सकता, अरे गिरिराज के तो बाबा-दादा सिमरिया घाट में गंगा के किनारे मरे। उसी भूमि पर कब्र भी नहीं बनाया। तुम्हें तो तीन हाथ का जगह भी चाहिए। अगर तुम नहीं कर पाओगे, तो देश कभी माफ नहीं करेगा।” जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी राहुल कुमार ने श्री सिंह के बयान को अल्पसंख्यकों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App