असम रायफल्स के दो जवान शहीद

By: May 26th, 2019 12:02 am

कोहिमा। नागालैंड के इंडो-म्यांमार बार्डर पर आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में असम रायफल्स के दो जवान शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में चार जवानों के घायल होने की भी सूचना है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि दो वाहनों पर सवार असम रायफल्स के एक कॉलम का सामना दोपहर करीब डेढ़ बजे एक आईईडी विस्फोट से हुआ। विस्फोट के बाद असम रायफल्स के जवानों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो जवान शहीद हो गए। इसमें चार जवान घायल भी हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App