‘आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी’ पर गोष्ठी

By: May 27th, 2019 12:05 am

नगरोटा बगवां —अखिल विश्व गायत्री परिवार की युग निर्माण योजना के तत्त्वावधान में गायत्री चेतना केंद्र गढ़ में रविवार को ‘आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी’ विषय पर महिलाओं की जिला स्तरीय गोष्ठी हुई। इस दौरान  अभियान की प्रदेश प्रभारी पूर्णिमा ठाकुर ने महिलाओं का आह्वान किया कि स्वस्थ समाज तथा समृद्ध राष्ट्र की रचना के लिए भावी पीढ़ी को सुसंस्कृत बनाने में अपनी महती भूमिका मिभाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि संस्कृति और संस्कारों से ही आने वाले दिनों में भारत फिर से विश्वगुरु बनने की और अग्रसर है तथा नई पीढ़ी को जन्म से ही सही दिशा देने में मां और परिवारों को शिक्षित करने हेतु देश भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन का होना  आवश्यक है इसके लिए ऋषि मुनियों की विज्ञान सम्मत आध्यात्मिक विधि से गर्भकाल में ही भावी संतान को सुसंस्कृत बनाने के लिए पुंसवन संस्कार का विधान पुनर्स्थापित करना समय की मांग है। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार उसी मूल्यवान सनातन ऋषि परंपरा के तहत विश्व भर में धरती पर स्वर्ग के अवतरण तथा मनुष्य में  देवत्व के उदय हेतु  बड़े स्तर पर आध्यात्मिक प्रयोग और अनुष्ठान कर रहा है। इस दौरान अभियान को गति देने की लिए जिला स्तरीय समिति का भी गठन किया गया, जिसमें  सर्वदा राणा, रुचिका, पवना धरवाल, बीना देवी, मलका रानी, अपराजिता, बिल्लो तथा सुमन शेखर को शामिल किया गया ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App