आज से फिर बारिश-तूफान-ओलावृष्टि

By: May 16th, 2019 12:03 am

शिमला : राजधानी के सुहावने मौसम में घूमने का आनंद लेते पर्यटक

शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर, चंबा में तेवर दिखाएगा मौसम

शिमला  – हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से  कड़े तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर व चंबा के कुछ स्थानों पर आगामी दो दिनों के दौरान बारिश, तूफान व ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में 21 मई तक मौसम खराब बना रहेगा,  जबकि राज्य के मैदानी इलाकों में 20  मई के बाद मौसम साफ बना रहेगा। राज्य में बुधवार को मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से उछाल आया है। हालांकि राज्य के अधिकांश क्षेत्रोें में दोपहर बाद आसमान  में बादल घिरने शुरू हो गई थे। मगर इसके बावजूद भी अधिकतम तापमान में एक से नौ डिग्री तक की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। राज्य के ऊना को छोड़कर शेष हिमाचल के अधिकतम तापमान में बढ़ोेतरी आंकी गई है। ऊना के अधिकतम तापमान में  मगंलवार के मुकाबले एक डिग्री की गिरावट आई है।  कल्पा के अधिकतम पारे में सबसे अधिक  नौ डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया  है। इसके अलावा भुतंर में आठ व केलांग के तापमान में आठ डिग्री तक की भारी बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। शिमला, सोलन में चार, नाहन, बिलासपुर, चंबा व सुंदरनगर का पारा दो डिग्री तक चढ़ा है। अधिकतम तापमान में भले ही उछाल आया है, लेकिन राज्य में अभी भी तापमान सामान्य से कम आंका जा रहा है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में अगामी दो दिनों के दौरान भारी बारिश, तूफान व ओलावृष्टि होगी। पहाड़ों पर  21 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होेगी, जबकि राज्य के मैदानी इलाको में 20 मई के बाद मौसम साफ बना रहेगा। बहरहाल अभी किसानों -बागबानों की मुश्किल कम होने वाली नहीं हैं।

तापमान पर नजर

शहर  अधिकतम न्यूनतम

शिमला         24.7     12.4

सुंदरनगर            30.4     14.3

भुंतर         29.0     11.0

कल्पा         19.4     3.6

धर्मशाला            28.6     15.8

ऊना   35.7     18.6

सोलन            28.0     12.5

नाहन            32.0     16.9

केलांग     17.3     3.0

कांगड़ा   32.2     16.7

बिलासपुर      34.8     17.6

हमीरपुर   34.2     17.2

चंबा            31.0     13.6

डलहौजी      17.3     11.1


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App