आज से सुबह आठ बजे खुलेंगे स्कूल

By: May 28th, 2019 12:05 am

ऊना—जिला ऊना में 28 मई से 30 जून तक सरकारी और निजी स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। जिला में पड़ रही प्रचंड गर्मी के चलते जिला प्रशासन की ओर से सरकारी, निजी स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। स्कूलों की समयसारिणी में किए गए बदलाव के बारे में उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 28 मई से स्कूली नौनिहाल सुबह आठ बजे तक स्कूल पहुंचेंगे। ऊना जिला में लगातार गर्मी के तापमान में इजाफा हो रहा है। सुबह के समय ही प्रचंड गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। बच्चों को स्कूल पहुंचने में गर्मी के इस मौसम में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। लगातार पड़ रही प्रचंड गर्मी से स्कूली नौनिहालों को समस्या न झेलनी पड़े इसके लिए सरकारी, निजी स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। भीषण गर्मी व बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव करते हुए सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, ताकि स्कूली नौनिहालों को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े, लेकिन गर्मी का तापमान कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसके चलते प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता दिखाते हुए स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया है। बता दें कि स्कूलों में पहले सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक समयसारिणी तय की गई थी। इसमें ज्यादा गर्मी के चलते स्कूली समय सारिणी में अब बदलाव किया गया है। हालांकि समयसारिणी में बदलाव के लिए शिक्षक संगठनों को प्रशासन के समक्ष जोरशोर से उठाया था। इसके चलते जिला प्रशासन ने समयसारिणी को बदला है। उधर, इस बारे में उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि गर्मी के तापमान को देखते हुए स्कूलों की समयसारिणी बदली गई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूल मुखियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App