आठ किलो अफीम सहित तीन गिरफ्तार

By: May 9th, 2019 12:02 am

जालंधर – पंजाब के जालंधर में पुलिस ने तीन तस्कारों को गिरफ्तार कर उनके पास से आठ किलोग्राम अफीम, तीन किलो डोडे, एक ट्रक, एक कार और डेढ लाख रुपए बरामद किए हैं। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने जालंधर के परागपुर में नाकाबदी दौरान एक ट्रक में से आठ किलोग्राम अफीम और तीन किलोग्राम डोडे बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक सवार गुरमीत सिंह, जोधा सिंह और अश्वनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी राजस्थान से अफीम लाकर जालंधर तथा आसपास के इलाकों में आपूर्ति कर रहे थे। वहीं जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा उनके अन्य संपर्कों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App