आधुनिक भारत राजीव गांधी की देन

By: May 22nd, 2019 12:10 am

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर गांधी भवन में बोले जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा

 मंडी—पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा की अगवाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया गया। इस अवसर पर दीपक शर्मा ने कहा की राजीव गांधी आधुनिक भारत के जनक माने जाते हैं। दीपक शर्मा ने कहा की यह कहना गलत नहीं होगा कि आज जिस भारत में हम सांस ले रहे हैं और जिस आधुनिक भारत का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है, यह राजीव गांधी की ही देन है। दीपक शर्मा ने कहा की राजीव गांधी ने ही भारत को मजबूत, महफूज़ और तरक्की की राह पर रफ्तार से दौड़ता मुल्क बनाने का सपना देखा था। कंप्यूटर, आईटी और टेलीफ ोन जैसे कई अन्य क्षेत्रों में आज हम पूरी दुनिया को टक्कर देने का दंभ भर रहे हैं, वह राजीव की ही देन है। इस अवसर पर ज्ञान कुमारी कौंडल, चंपा शर्मा, रवि राणा, गोपाल शर्मा, सुनील शर्मा, संजय शर्मा, उपेंद्र शर्मा, लाभ सिंह, लेख राम, नरोत्तम राम, आकाश शर्मा, सुमीत चंदेल, मनोहर लाल, निमे राम ठाकुर, ओम प्रकाश, महेश कुमार, चंद्रमणि शर्मा, यादविंदर शर्मा, रवींद्र सिल्ली, सूबेदार परसराम, धर्मी देवी, साहिल, अश्वनी कुमार, विवेक कुमार, जगदीश कुमार, रूप लाल, कनव कुमार और मोहन लाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App