आराम… सेब के बागीचे में व्यायाम

By: May 22nd, 2019 12:04 am

मनाली में चुनावी थकान मिटा रहे सन्नी देयोल, कल लौटेंगे पंजाब

मनाली -बालीवुड अभिनेता सन्नी दयोल ने मनाली में आराम के साथ-साथ कसरत भी की। मंगलवार सुबह सन्नी दयोल ने सेब के बागीचे में कसरत की। इसके अलावा उन्होंने अपनी माता प्रकाश कौर के साथ चुनावों को लेकर चर्चा भी की। गौर हो कि सन्नी देयोल चुनावों की थकान मिटाने अपनी माता प्रकाश कौर के साथ मनाली पहुंचे हैं। सन्नी देयोल सोमवार को चार्टर्ड विमान से मनाली पहुंचे थे। बता दें कि सन्नी दयोल पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी हैं। सन्नी देयोल चुनावों को लेकर पिछले दिनों काफी व्यस्त रहे। चुनाव संपन्न होते ही सन्नी थकान मिटाने मनाली पहुंचे। सन्नी दयोल 23 मई की सुबह चार्टर्ड विमान से पंजाब के लिए रवाना होंगे। गौर हो कि सन्नी देयोल का मनाली से गहरा नाता रहा है। सन्नी ने अपने बेटे कर्ण दयोल को लेकर एक फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ भी बनाई है। इस फिल्म की 80 प्रतिशत शूटिंग भी मनाली की वादियों में हुई है। सन्नी के दोस्त विक्रम ने बताया कि सन्नी देयोल चुनाव की थकान मिटाने मनाली पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सन्नी का मनाली से गहरा नाता है। सन्नी मनाली में आराम करने के बाद बुधवार को गुरदासपुर लौट जाएंगे। उन्होंने बताया कि सन्नी के चुनाव में उतरने से उनके मनाली रह रहे प्रशंसक भी खुश है। मनाली निवासी प्रीतम, रोहित और संजय ने बताया कि सन्नी नेकदिल इनसान हैं और यदि वह चुनाव जीतकर मंत्री बनते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App