आश्रय शर्मा का बैलून फोड़ने पर कांग्रेस लाल

By: May 8th, 2019 12:02 am

मंडी  —चुनाव प्रचार के नए तरीकों के तहत कांग्रेस द्वारा आसमान में लगाए गए हॉट एयर बैलून को लेकर अब विवाद हो गया है। कांग्रेस का आरोप है कि करसोग में लगाए ऐसे ही बैलून को भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री की छह मई को करसोग में हुई जनसभा में जयराम ठाकुर के पहुंचने के 15 मिनट बाद कांग्रेस द्वारा लगाया गया हॉट एयर बैलून को असामाजिक तत्वों  क्षतिग्रस्त किया गया। करसोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता ठाकुर सेन मेहता व उत्तम चंद चौहान ने कहा कि हार की बौखलाहट में यह शर्मनाक हरकत में उतर आए हैं। ऐसी ओछी हरकत का कांग्रेस पार्टी कड़ा जबाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए जगह.जगह पर झंडों को भी शरारती तत्वों द्वारा उखाड़ा गया है। उन्होंने बताया ब्लॉक कांग्रेस ने इस मामले को लेकर करसोग पुलिस थाना में भी शिकायत दर्ज करा दी है, जिसमें मांग की गई है कि कांग्रेस की प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ  कार्रवाई की जाए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App