इंदिरा मैदान में एथलेटिक्स मीट आज

By: May 22nd, 2019 12:05 am

ऊना। जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा 22 मई को इंदिरा मैदान ऊना में जिला एथलेटिक मीट का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संघ के महासचिव तिलकराज ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियां दोनों वर्गों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। सीनियर वर्ग में (लड़के व लड़कियां) 100 मीटर, 200, 400, 1500, 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, शॉटपुट, लांग जंप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जबकि अंडर-16 ब्वाय में 100, 200, 400, 2000, शॉटपुट व लांंग जंप प्रतियोगिता करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी पूरी किट के साथ आए। अंडर-16 खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर आए। खिलाड़ी जिला ऊना से संबंधित होना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App