उज्जैन में महाकाल के दर पर प्रियंका

By: May 14th, 2019 12:04 am

भाई के टेंपल रन के बाद बहन ने की मंदिरों के दर्शन की शुरुआत

उज्जैन -चुनावी समर में सॉफ्ट हिंदुत्व की अपनी रणनीति पर कांग्रेस लगातार आगे बढ़ रही है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के टेंपल रन के बाद अब उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मंदिरों के दर्शन की शुरुआत कर दी है। प्रियंका गांधी ने प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर (महाकाल) मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा की और पंचामृत से अभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ सूबे के सीएम कमलनाथ भी मौजूद रहे। उधर, प्रियंका के महाकाल दर्शन प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और सीएम कमलनाथ पर निशाना भी साधा। केंद्र की सत्ता में काबिज होने के लिए कांग्रेस हर जुगत में जुटी दिख रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App